कुल पेज दृश्य

सोमवार, 29 अक्तूबर 2012

हसीना मान जाएगी../ डॉ. अनुजा भट्ट

सेक्स को लेकर कई तरह से सवाल हैं, भ्रम है और किस्से कहानियों की भरमार है। यदि इसको जानना है तो लगातार हो रहे शोध और अध्ययन पर नजर रखनी होगी। सेक्स के अन्य सवालों में एक अहं सवाल यह भी है कि महिलाओं को उम्र के कौन से पड़ाव पर सेक्स का भरपूर आनंद आता है। वह कब ज्यादा सैक्सी नजर आती हैं? बॉलीवुड पर नजर डालें तो 37 साल की ऐश्वर्या राय आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं। बढ़ती उम्र के साथ ऐश्वर्या की खूबसूरती पर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। वह पहले ज्यादा ग्लैमरस दिखती हैं। मलाइका बॉलीवुड की आइटम गर्ल हैं, लेकिन 37 की उम्र में उनके शरीर में जो सेक्स अपील है उसकी तुलना बॉलीवुड की किसी हीरोइन से नहीं की जा सकती। अपनी इस अदा के कारण ‘मुन्नी’ आज भी बॉलीवुड में हॉट बनी हुई है। 35 वसंत देख लेने के बावजूद इस बबली गर्ल के चेहरे पर उम्र की कोई लकीर दिखाई नहीं पड़ती। 37 की शिल्पा भले ही आज फिल्मों में ज्यादा काम नहीं कर रही हों, लेकिन उनकी जैसी खूबसूरत काया बॉलीवुड की कमसिन हीरोइनों का भी सपना होता है। अध्ययन बताते हैं कि युवावस्था के बजाय चालीस वर्ष की उम्र के बाद महिलाएं ज्यादा सैक्सी नजर आती है और वह सेक्स का भरपूर आनंद लेती हैं। 40 से 50 साल की उम्र में महिलाएं सेक्स के चरम आनंद की अनुभूति कर पाती हैं, जो मनोवैज्ञानिक कारणों से युवावस्था में प्राप्त नहीं हो पाता। 40 के बाद महिलाएं स्वास्थ्य की दृष्टि से अपनी आदर्श स्थिति में होती हैं और इस दौरान वे सेक्स का मनचाहे अंदाज में मजा लेती हैं। इस दौरान महिलाओं की सेक्स के प्रति रूचि बढ़ जाती है और वे युवावस्था की अपेक्षा इस उम्र में ज्यादा सेक्स करती हैं। आंकड़ों में बताया गया कि 18 से 30 वर्ष की उम्र की 54 प्रतिशत महिलाएं अपनी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं के कारण सेक्स के चरम आनंद तक नहीं पहुंच पातीं, जबकि 31 से 45 वर्ष की महिलाओं में यह समस्या केवल 43 प्रतिशत महिलाओं में पाई गई। 31 से 45 वर्ष की लगभग 87 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि वे उम्र के इस पड़ाव पर सेक्स का सबसे ज्यादा मजा ले रही हैं। जबकि 18 से 30 साल की उम्र की 85 प्रतिशत महिलाएं ये दावा कर पाईं कि वे सेक्स के चरम बिंदु तक पहुंच रही हैं। 40 की उम्र तक आते-आते दोनों पार्टनर एक-दूसरे को पूरी तरह से समझ चुके होते है। एक-दूसरे को किस तरह से सुख देना है और किसे क्या पसंद है इसकी जानकारी के कारण ही इस उम्र में सेक्स बेहतर और संतुष्टि देने वाला होता है। महिलाओं में हार्मोलन बदलाव सबसे ज्यादा इसी उम्र में होते हैं। मेनोपॉज के करीब होने की वजह से भी मूड में बदलाव, स्वास्थ्य संबंघी परेशानियां सेक्स लाइफ प्रभावित करती हैं। वहीं पुरूषों में भी ब्लडप्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां इस उम्र में ज्यादा पाई जाती है। इन बीमारियों के कारण और इनके लिए ली जानेवाली दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी सेक्स क्षमता प्रभावित होती है। इसीलिए एक्सपर्टस सलाह देते है कि अपनी फिटनेस और सेहत पर ध्यान दें, ताकि लोग इस उम्र में भी सेक्स लाइफ एंजॉय कर सकें। इसके अलावा अपीयरेंस और विचार का गहरा रिश्ता है। व्यक्ति जिस तरह से खुद को कैरी करता है इसका प्रभाव उसके विचार पर भी देखा जाता है। साथ ही आज लोगों का मूल्यांकन उसके ड्रेस और अपीयरेंस से किया जाता है। इसलिए आज के युवा यंग एज को प्रदर्शित करने में विश्वास करते हैं। इसलिए लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। जिम जाना, एक्सरसाइज करना और खाने में पोषण का ख्याल लाइफस्टाइल में शामिल हो गया है। टीवी और फिल्मों के कारण भी लोगों के जीने का अंदाज बदला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें